Tuesday, June 14, 2011

तुम करो तो रास लीला, हम करें तो कैरेक्टर ढीला

तुम करो तो रास लीला, हम करें तो कैरेक्टर ढीला. रेडी फिल्म का इ बोल हिट है बास. दिल को छू गया. दुनिया को सही होने की नसीहत देते कई मालिक, उस्ताद खुद न जाने कितना तेल से नहा गए हैं, लेकिन दूसरों से उम्मीद करते हैं कि पानी से नहाए. जमाने-जमाने की बात है. अगर किसी वेबसाइट पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर देख ली, तो तुरंत टोक देंगे, तो भाई साहब का मामला गड़बड़ चल रहा है. वहीं खुद जब रोड पर नैनों के तीर चलाते रहेंगे, तो सब कुछ मुआफ रहता है. इ हेकड़ी, इ बदजुबानी अब ज्यादा दिन नहीं चलनेवाला. हमाम में तो सब नंगे रहता है. वैसे ही फेसबुक पर बड़का-बड़का बात करनेवाला भाई लोग असल जिंदगी में चोर टाइप इधर से उधर घूमते रहेगा. कई बंधुवर तो खुद को बुद्धजीवी बताने के लिए खद्दर का कुर्ता धारण कर लेते हैं. लेकिन भाई लोग अपुन को इ झाड़-फासं सूट नहीं करता है. हम जो हैं, सो हैं. बिंदास, मस्त. ना किसी से लोचा, ना किसी से कोई टेंशन, जियो और जीने में विश्वास करते हैं. विश्वास नहीं है, तो मिल कर देख लो. वैसे सलमान भाई के भी हम फैन हैं. उनकी ही तरह अगर मैंने भी एक बार कमिटमेंट कर दी, तो कर दी. कहने का मतलब ये है कि कोई भी बात हम सेंटीमेंटल होकर नहीं करना चाहिए, जज्बाती होकर तो एकदम से नहीं

2 टिप्पणियाँ:

भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

अब तो बोस डी के नाम का गाना आ गया दूसरे खान साब की बदौलत.

प्रवीण पाण्डेय said...

बात में तो दम है।

यहां आइये,तो टिपियाइये, सिर्फ नकारात्मक शब्दों से बचें और सब मंजूर है। बहस को आगे बढ़ाये। सकारात्मक संवाद को बढ़ाने की दिशा में आपका सहयोग चाहिए। आप देंगे न!!

raftar

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Recent Comments

Recent Posts

kitne log

आइयें चलें रजरप्पा

आइयें चलें रजरप्पा
झारखंड राज्य की राजधानी रांची से ६० किमी दूर है रजरप्पा शक्तिपीठ। प्राकृतिक सौदयॆ और आध्यात्मिकता का यह केंद्र सबको बरबस अपनी ओर खींच लेता है।

पढ़िये सीएम नीतीश को

पढ़िये सीएम नीतीश को
जानिये बिहार को

जहां होती है खुली बहस..

जिनकी गली में रोज जाता हूं

हमरा लेख जनसत्ता में

हमरा लेख जनसत्ता में
हम लोगों की दुनिया में स्वागत है...

क्या बात है हुजूर!

अमर उजाला में लेख..

अमर उजाला में लेख..

हमारे ब्लाग का जिक्र रविश जी की ब्लाग वार्ता में

english me padhe

Read this Blog in english at en.Chitthajagat.in

chithajagat

चिट्ठाजगत

page popularity

Blog Archive