Wednesday, August 17, 2011

अन्ना के मूवमेंट को हाइजैक कर लिया गया है

चलिए अन्ना को अनुमति मिल गयी, लेकिन इसके साथ-साथ उन अवसरवादियों को भी, जो कि अब तक सिर्फ मूक दर्शक थे. हर शहर में सिविल सोसाइटी का गठन हो चुका है. और उसमें भी वही लोग शामिल हैं, जिन्होंने अब तक राजनीतिक कशमकश में पूरी जिंदगी गुजार दी है. अन्ना का आंदोलन सफल हुआ है, तो सिर्फ इलेक्ट्रानिक मीडिया के कारण. एक बात सीधे तौर पर कह सकता हूं कि आम आदमी के लिए अन्ना का आंदोलन चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात है. रामलीला मैदान में लगातार डफली बजाते रहने से सरकार को थोड़ी देर के लिए जरूर झुका लिया गया, लेकिन ये कहना बेवकूफी है कि सरकार अंततः बात मान लेगी. अन्ना को राजनीति नहीं आती. वो सीधे बात करते हैं और यही ईमानदारी उनका हथियार है. वहीं कांग्रेसी बातों में उलझा कर जंग जीतना जानते हैं. सिर्फ मनीष तिवारी जैसे प्रवक्ता ही बात करने में आपा खो बैठने के कारण फेल हो जाते हैं. हमें लगता है कि अन्ना के मूवमेंट को हाइजैक कर लिया गया है. अब इसमें वैसे लोग शामिल हो रहे हैं, जिनकी ईमानदारी पर सार्वजनिक जीवन में स्वतः सवाल लग चुका है. कह सकता हूं कि अन्ना का आंदोलन पांच दिन बाद कूल-कूल हो जाएगा.

3 टिप्पणियाँ:

दीपक बाबा said...

yahi to kah rahe hain...

अरे बेवफा, जब मेरे दोस्त अन्ना के साथ आन्दोलन कर रहे थे और मैं तेरी जुल्फों की छाँव में गुलजार को पढ़ रहा था, उस पर भी तुम किसी और की हो गयी, और मैं आज तुम्हारे बच्चों से आँखे चुराता घूमता हूँ.... कहीं मामा न कह दें.....

http://deepakmystical.blogspot.com/2011/08/blog-post_18.html#comments

भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

मुझे तो लगता है कि यह प्रेशर रिलीज वाल्व की तरह काम न करे...

Y P Yadav said...

One prosper better if he/she is optimistic.Your judgement regarding ANNA needs re-evaluation.Your views expressed smacks pessimistic odour.

यहां आइये,तो टिपियाइये, सिर्फ नकारात्मक शब्दों से बचें और सब मंजूर है। बहस को आगे बढ़ाये। सकारात्मक संवाद को बढ़ाने की दिशा में आपका सहयोग चाहिए। आप देंगे न!!

raftar

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Recent Comments

Recent Posts

kitne log

आइयें चलें रजरप्पा

आइयें चलें रजरप्पा
झारखंड राज्य की राजधानी रांची से ६० किमी दूर है रजरप्पा शक्तिपीठ। प्राकृतिक सौदयॆ और आध्यात्मिकता का यह केंद्र सबको बरबस अपनी ओर खींच लेता है।

पढ़िये सीएम नीतीश को

पढ़िये सीएम नीतीश को
जानिये बिहार को

जहां होती है खुली बहस..

जिनकी गली में रोज जाता हूं

हमरा लेख जनसत्ता में

हमरा लेख जनसत्ता में
हम लोगों की दुनिया में स्वागत है...

क्या बात है हुजूर!

अमर उजाला में लेख..

अमर उजाला में लेख..

हमारे ब्लाग का जिक्र रविश जी की ब्लाग वार्ता में

english me padhe

Read this Blog in english at en.Chitthajagat.in

chithajagat

चिट्ठाजगत

page popularity

Blog Archive